फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Relatives did not give him a bicycle, then the student hanged himself to death

Sambhal News: परिजनों ने साइकिल नहीं दिलाई तो छात्र ने फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 29 Jul 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Relatives did not give him a bicycle, then the student hanged himself to death
सौंधन। स्कूल जाने के लिए भाइयों ने साइकिल न दिलाई तो 13 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। यह घटना कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी छात्र के पिता की पहले मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वह भाइयों से स्कूल जाने के लिए साइकिल दिलाने की मांग कर रहा था। पर आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देकर उसे साइकिल नहीं दिलाई जा सकी। जिस कारण छात्र नाराज रहने लगा। शुक्रवार सुबह छह बजे उसने रस्सी का फंदा बनाया और उससे लटक गया। चीख निकली तो परिवार के लोगों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed