फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Recognition of 12 schools in the district will be revoked.

Sambhal News: जिले के 12 स्कूलों की खत्म की जाएगी मान्यता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Recognition of 12 schools in the district will be revoked.
संभल। जिले के 12 स्कूलों की मान्यता खत्म करने के लिए एआरटीओ ने पत्राचार किया है। प्रशासन ने बिना फिटनेस वाले वाहनों के संचालन पर यह कार्रवाई शुरू की है। इन स्कूलों के वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रशासन और प्रवर्तन) अभिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि बार-बार नोटिस और निर्देशों के बावजूद इन वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में 27 अगस्त को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में बिना फिटनेस के सड़क पर दौड़ रहे वाहनों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जीशान फात्मा मॉडर्न पब्लिक स्कूल समेत 12 स्कूलों के वाहनों के पंजीकरण निलंबित किए गए हैं। इनमें राधा-कृष्णा इंटर कॉलेज, डीपीएस प्ले स्कूल, श्री सांई इंटर कॉलेज, एसबी पब्लिक स्कूल, मदरसा आरिफ दारुल उल उलूम, एमएफए एकेडमी, श्री नारायन एजूकेशन सोसाइटी, श्री राम कृपा सेवा समिति, सोनल एजूकेशनल सोसाइटी, श्री बालाजी इंटर कॉलेज और केंद्रीय विद्या निकेतन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को इन स्कूलों की सूची उपलब्ध कराई गई है। उन्हें जिलाधिकारी के निर्देश पर इन स्कूलों की मान्यता खत्म करते हुए सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है।
----------------------------
बिना फिटनेस दौड़ रहे 12 वाहनों के रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए गए हैं। अब इन स्कूलों की मान्यता खत्म करने के लिए पत्राचार शुरु किया है।
अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed