फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Muddy roads... facing difficulties during the final journey.

Sambhal News: रास्तों पर कीचड़... अंतिम यात्रा में झेलनी पड़ती है मुसीबत

Tue, 08 Sep 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 08 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Muddy roads... facing difficulties during the final journey.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में मुख्य मार्गों पर जलभराव और कीचड़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सोमवार को तो हालात इतने खराब रहे कि शवयात्रा को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कई रास्तों पर घुटनों तक कीचड़ और जलभराव है। नालियां चोक हैं। मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से कांति देवी (42) और ऊषा देवी (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। शाम को अंतिम संस्कार के लिए जब अर्थी ले जाई गई तो श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते पर भी कीचड़ और पानी भरा था। शवयात्रा में शामिल लोगों के कपड़े तक खराब हो गए। रिश्तेदार भी गांव की बदहाल व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। इससे पहले शुक्रवार को गांव के ही पवन और बाबूराम की बुखार के बाद इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

00000
भाकियू ने किया प्रदर्शन
सोमवार को भाकियू अराजनीतिक के युवा जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग अचानक बीमार हो रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कोई शिविर नहीं लगाया है। पंचायत विभाग द्वारा फॉगिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह फेल है। ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन के दौरान गोपाली, जुगेंद्र सिंह राणा, जसराम सिंह, चोखेराम, मूलचंद सिंह राणा, हरीश कुमार, रघुवीर सिंह राणा, इंदल सिंह राणा, धर्मवीर सिंह राणा, वीरपाल सिंह, महेश कुमार, महेंद्र सिंह, चेतराम राणा, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
गांव में कीचड़ और जलभराव की जानकारी नहीं है। मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर समस्या है तो समाधान कराया जाएगा।
ओमवीर सिंह, बीडीओ, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed