फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Real brothers fight in Madhavali village, three injured including Pradhan, report filed against seven

मढ़ावली गांव में सगे भाइयों में मारपीट, प्रधान समेत तीन घायल, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Real brothers fight in Madhavali village, three injured including Pradhan, report filed against seven
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के मढ़ावली गांव में पारिवारिक क्लेश के चलते रविवार की रात्रि दो सगे भाईयों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो धारदार हथियार से वार किया गया। हमले में प्रधान समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का पुलिस ने उपचार कराया है। हालत गंभीर होने पर अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रधान पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर महिला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें एक अज्ञात शामिल है।
विज्ञापन

दरअसल, ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मढ़ावली रसूलपुर में महेशचंद्र ग्राम प्रधान चुने गए हैं। बताते हैं कि प्रधानी के चुनाव से परिवार में आपसी रंजिश चली आ रही है। मनमुटाव की स्थिति बनी रहती है। आए दिन विवाद के हालात पैदा होते रहते हैं लेकिन रविवार को विवाद हो ही गया। आरोप है कि महेशचंद्र अपने घर में परिजनों के साथ बैठकर वार्ता कर रहे थे, इसी दौरान उनके भाई दिनेश आदि लोग घर में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। जिस पर विवाद बढ़ गया। इसमें धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें एक पक्ष से महेशचंद्र और उनके भाई गणेश घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से दिनेश घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दिनेश को अलग-अलग स्थानों पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में पुलिस ने प्रधान महेशचंद्र की तहरीर के आधार पर महिला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें एक अज्ञात शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश, सुमित तेजा, अजीत सिंह, विर्मल तेजा, तिर्मल तेजा, पुष्पा और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed