{"_id":"630f5120f922b32fdb149b6f","slug":"rath-yatra-of-famous-ganesh-chaturthi-fair-of-north-india-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi: उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी मेले की रथयात्रा शुरू, मंत्री धर्मपाल ने रवाना की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganesh Chaturthi: उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी मेले की रथयात्रा शुरू, मंत्री धर्मपाल ने रवाना की झांकी
Wed, 31 Aug 2022 05:46 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 31 Aug 2022 05:46 PM IST
सार
सभी झांकियों के बाहर आने पर करीब आठ बजे डीएम व एसपी मुख्य गणेश प्रतिमा की आरती करेंगे। पहली झांकी बाहर आ गई है, उसके पीछे हाथी सवार महावत है।
विज्ञापन
झांकी में शामिल भक्तगण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी मेले पर रथयात्रा की शुरूआत के लिए मुख्य अतिथि पशुधन प्रसार मंत्री धर्मपाल, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने गणेश मंदिर में विधिवत पूजा की। इसके बाद गजानन हॉल का फीता काटकर कर रथयात्रा के लिए झांकियों को रवाना किया।
विज्ञापन
सभी झांकियों के बाहर आने पर करीब आठ बजे डीएम व एसपी मुख्य गणेश प्रतिमा की आरती करेंगे। पहली झांकी बाहर आ गई है, उसके पीछे हाथी सवार महावत है। बैंडबाज बजने शुरू हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, चेयरमैन इंदूरानी, ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता साक्षी सिंह, नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, रामपाल सिंह, सुधीर मल्होत्रा, शुभम अग्रवाल, टीएसपाल, मेला परिषद सदस्य रहे।
विज्ञापन