फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rain washed away the festive spirit of the Ganesh Chauth fair.

Sambhal News: बारिश ने धो दी मेला गणेश चाैथ की रौनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rain washed away the festive spirit of the Ganesh Chauth fair.
चंदौसी। दो दिन से हो रही बारिश ने मेला गणेश चौथ के कारोबार पर बुरा असर डाला है। शनिवार और रविवार को ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही, जिससे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। मेला दो अक्तूबर को समाप्त होना है और अंतिम दिनों में बिक्री प्रभावित होने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के कारण मेला परिसर में जगह-जगह पानी भर गया और कीचड़ हो गया। इससे मेला देखने आए लोगों को घूमने में परेशानी हुई। सुरक्षा कारणों से शनिवार को झूले नहीं चलाए गए, जिससे झूला संचालकों को भी नुकसान हुआ। रविवार को भी झूले, दुकानें और मनोरंजन के सभी आइटम बंद रहे।
विज्ञापन

खानपान, खिलौने और घरेलू सामान बेचने वाली दुकानों की बिक्री पर सीधा असर पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि शनिवार और रविवार सबसे अधिक भीड़ वाले दिन होते हैं। इन दिनों में अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है लेकिन बारिश ने कारोबार को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने मौसम सुहाना किया लेकिन दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें उम्मीद थी कि अंतिम दिनों में मेले में भीड़ बढ़ेगी। हालांकि, लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। दुकानदारों को अब उम्मीद है कि शेष दिनों में मौसम साफ रहेगा। इससे मेले में भीड़ बढ़ेगी और हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed