{"_id":"60f5dbf68ebc3e6d8b1bafd5","slug":"rain-in-sambhal-sambhal-news-mbd396315851","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में शहर से लेकर गांव तक जलभराव से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में शहर से लेकर गांव तक जलभराव से जूझे लोग
विज्ञापन
संभल। रविवार की देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार की दोपहर तक हुई। इस बारिश ने शहर से लेकर गांव तक सफाई और जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी। बारिश में जहां कई मकान धराशाई हो गए। वहीं संभल-मुरादाबाद मार्ग पर कई पेड़ भी टूटे। कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। गांव की सड़कें भी ताल-तलैया बन गईं। आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर से गांव तक पानी-पानी हो गया।
मानसून की पहली तेज बारिश में सोमवार को अधिकतर इलाके पानी-पानी हो गए। शहर से लेकर देहात तक अधिकांश सड़कें एवं गलियां पूरे दिन जलमग्न रहीं। कहीं-कहीं घुटनों तक पानी जमा हो गया और लोग पैदल भी नहीं चल पाए। इतना ही नहीं, कई इलाकों में तो घरों एवं दुकानों में भी पानी भर गया। इस कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन आदि जगहों पर जलभराव हुआ। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर कई पेड़ भी टूटे। आवागमन प्रभावित हुआ। जलभराव शहर तक सीमित नहीं रहा बल्कि गांवों के लोगों को भी जलभराव का सामना करना पड़ा। संभल ब्लाक क्षेत्र के हिसामपुर और बारीपुर भमरौआ गांव में बारिश के पानी ने लोगों का रास्ता ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
गलियों तक में जलभराव हुआ। कई घरों में भी पानी घुस गया। प्रशासन के साफ-सफाई और बेहतर जल निकासी के दावे फेल हो गए। तुर्तीपुर इल्हा होकर हिसामपुर को जाने वाले संपर्क मार्ग में पानी ही पानी भरा नजर आया। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। लोगों ने कहा कि बारिश के अलावा यह जलभराव आम दिनों में ऐसा बना रहता है। सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं।