फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Railway JE dies after being hit by a train in Agra.

Sambhal News: रेलवे में जेई की आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Railway JE dies after being hit by a train in Agra.
चंदौसी। नगर के बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ की पुलिया निवासी रेलवे में जेई मनोज सैनी (32) की मंगलवार को आगरा के जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह आगरा-झांसी रेलवे लाइन पर ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। इस बीच वह झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मनोज सैनी करीब तीन वर्ष पहले रेलवे में जेई के पद पर तैनात हुए थे। घर में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह आगरा से छुट्टी लेकर घर आए थे और रविवार को ड्यूटी करने के लिए घर से चले गए थे। बड़े भाई बबलू ने बताया कि मंगलवार को आगरा - झांसी रेलवे लाइन पर जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक निरीक्षण के दौरान वह झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां शाम को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को शव घर पहुंचा, तो घर में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed