फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PWD alert... Road safety work begins on Asmoli bypass

Sambhal News: चेता पीडब्ल्यूडी... असमोली बाइपास पर सड़क सुरक्षा के काम शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
PWD alert... Road safety work begins on Asmoli bypass
संभल। पीडब्ल्यूडी के द्वारा असमोली बाईपास पर सड़क सुरक्षा को लेकर काम शुरू कराया गया है। जिसमें सड़क के किनारे सफाई कराई गई है। घास और झाड़ी को हटाया जा रहा है। जिसके बाद अन्य कार्य भी किए जाएंगे। जिससे सर्दी और कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सफर के दौरान राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला में 17 दिसंबर के अंक में पेज 2 पर रिफलेक्टर न संकेतक...बढ़ा हादसों का खतरा शीर्षक से असमोली और चंदौसी बाईपास के हालात को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। बाईपास पर कोहरा छाने और दृश्यता शून्य होने के कारण सफर के दौरान वाहन चालकों को परेशानी है। मोड़ पर संकेतक नहीं होने के कारण मोड़ का अंदाजा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को ही असमोली बाईपास पर काम शुरू करा दिया गया। कई मजदूरों को लेकर सड़क किनारे लगी घास और झाड़ी को काटने काम किया जा रहा है। रेलिंग पर रेडियम भी लगाए गए हैं। इसके अलावा सड़क पर सफेद पट्टी कराने के साथ ही संकेतक लगाए जाने हैं। जो पोल टेढ़े हो गए हैं उन्हें सीधा करने का काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य होने से आवागमन सुचारु हो सकेगा। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने कहा कि अभी असमोली बाईपास पर सफाई का कार्य शुरू कराया है। यहां के बाद चंदौसी बाईपास पर भी काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed