{"_id":"57b376334f1c1be1706eae91","slug":"purv-pradhan-ki-beti-agwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की बेटी अगवा, प्रधानपति समेत आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की बेटी अगवा, प्रधानपति समेत आठ नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव जियानगला निवासी एक पूर्व प्रधान की सोलह वर्षीय बेटी को सोमवार की रात करीब दो बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अगवा लिया। किशोरी की चीख सुनकर उसकी मां जग गई। तब तक बदमाशों ने किशोरी को गाड़ी में डाल लिया और चले गए। उसने शोर मचाते हुए परिजनों को जगाया। कुछ ही देर में गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर सीओ प्रमोद कुमार व एसओ कुंज बिहारी मिश्र गांव पहुंचे।
किशोरी के चाचा ने पुलिस को अपहरण की तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने हरियाणा राज्य के थाना कोतवाली रोहतक निवासी व शराब कारोबारी सोनू व थाना रजपुरा क्षेत्र कें गांव जिया नगला निवासी नत्थू सिंह, सोमनाथ, पन्नालाल, हरपाल, थाना धनारी के गांव दिनौरा निवासी रघुवीर, गुन्नौर के पतरिया निवासी जितेंद्र, भगतजी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।