फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of villagers in sambhal

नहीं मिला महिलाओं और बच्चों को पूरा पोषाहार तो ग्रामीणों ने कर दिया बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
protest of villagers in sambhal
संभल। असमोली विकास खंड के अखबंदपुर उर्फ खूनपुर गांव में पोषाहार पूरा नहीं मिला तो ग्रामीणों ने उसका बहिष्कार कर दिया। इसे लेकर आक्रोश भी जाहिर किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोषाहार में आया खाद्यान्न लाभार्थी संख्या की जरूरत के सापेक्ष काफी कम मिला है। सभी लाभार्थी कैसे लाभ पाएं, यह सवाल तभी से उठ रहा है जब से जिले में खाद्यान्न के रूप मे गेहूं, चावल और दाल के वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई है। खाद्यान्न मात्रा जरूरत से आधी होने की वजह से कई जगह हंगामे की स्थिति बन रही है।
संभल जिले के असमोली विकास खंड स्थित अखबंदपुर उर्फ खूनपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार की दोपहर जब सभी लाभार्थियों के अभिभावकों को खाद्यान्न नहीं मिला तो वे आक्रोशित हो गए। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषाहार लेने पहुंचे लोगों को गेहूं के साथ चावल नहीं दिया गया। इस पर लोगों ने गेहूं का बहिष्कार कर दिया। वे गेहूं के पैकेट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवती शर्मा ने बताया कि 86 लाभार्थियों में सिर्फ 16 का खाद्यान्न आया है। अब सबको संतुष्ट कैसे किया जाए। इसी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा ने कहा कि 44 लाभार्थियों में शिर्फ 21 का खाद्यान्न आया है। जिन्हें खाद्यान्न मिलना चाहिए वे आते हैं और खरी-खरी सुनाते हैं। इस विषय में जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि लाभार्थियों की संख्या के सापेक्ष जिले को खाद्यान्न का आवंटन नहीं हुआ। इसलिए कमी हो रही है। जरूरत के हिसाब से आवंटन की पैरवी की जा रही है। जैसे ही शत प्रतिशत आवंटन आएगा। सभी को खाद्यान्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed