{"_id":"60c269258ebc3e0bfc10eefb","slug":"protest-of-sp-workers-sambhal-news-mbd3918183182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में रुपये लेने का आरोप, सपाईयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में रुपये लेने का आरोप, सपाईयों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फुंके विद्युत ट्रांसफार्मरों को बदलवाने की एवज में संविदा कर्मचारियों द्वारा रुपये लिए जाने पर सपाई भड़क गए। सपा नेता सुहेल इकबाल के नेतृत्व में समर्थकों ने बिजलीघर पहुंचकर धरना दिया और कार्रवाई की मांग उठाई। उप जिलाधिकारी ने समझाकर धरना खत्म कराया।
गुरुवार को मुख्य बिजलीघर पर समर्थकों के साथ धरने पर बैठे सपा नेता सुहेल इकबाल ने कहा कि शहर के मोहल्ला कोटगर्बी, नाला, चौधरी सराय, बुकनाला, नई सराय, खानपुर बझेड़ा, नई सराय आदि जगहों पर ट्रांसफार्मर फुंक गए गए हैं। लोग भीषण गर्मी में परेेेशानी झेल रहे हैं। विद्युत कर्मचारी रिश्वतखोरी में लगे हुए हैं। धरना देने की सूचना पर उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में फुंके ट्रांसफार्मरों की सूचना तत्काल बताई जाए ताकि निर्धारित समय में उन्हें बदलवाया जा सके। एसडीएम के समझाने पर सपाई मान गए और धरना खत्म कर दिया। मुंशी वाहिद, मन्नान पठान, सुहेल चमन, सईद अख्तर इसराइली आदि रहे।