फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in sambhal

कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट और एडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in sambhal
संभल में नवाब इकबाल महमूद अपने समर्थकों के साथ आवास से इस तरह निकले थे लेकिन पुलिस ने रोक लिया। - फोटो : SAMBHAL
संभल/बहजोई। पुलिस की नजरबंदी शुरू होने से पहले ही भाकियू और समाजवादी पार्टी के कई नेता रविवार की रात अपने घर से हट गए थे। पुलिस घरों पर निगरानी करती रही। नेता तथा कार्यकर्ता आंदोलन स्थल तक पहुंच गए। बहजोई में कलक्ट्रेट के बाहर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने संभल में अपर जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में धरना दिया। कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में धरना- प्रदर्शन के लिए जाने की जिद पर अड़े राजनीतिक दलों और किसान संगठनों के 143 कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को पुलिस ने विभिन्न स्थानों रोका। पुलिस लाइन में रखने के बाद शाम को छोड़ दिया गया। संभल स्थित एडीएम कार्यालय पर धरना दे रहे भाकियू असली के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा और चार घंटे बाद छोड़ा।
विज्ञापन

भाकियू असली के राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडल महामंत्री संजीव गांधी, जयवीर सिंह यादव, अमर सिंह देवल, अर्जुन सिंह पुलिस की घेराबंदी से पहले घरों से निकल आए थे। यह लोग रविवार की रात अपने घर से हटकर सोए और सुबह होते ही अलग-अलग रास्तों से बाइकों के जरिए अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच गए। सभी ने 11.15 बजे तिरपाल बिछाकर अपर जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में कृषि कानूनों का विरोध शुरू कर दिया। उस समय पुलिस प्रशासन नहीं था लेकिन तिरपाल बिछाने के कुछ पलो में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उठाने का प्रयास किया। कहा कि धरने की अनुमति नहीं है। इसके बाद पुलिस ने एक बस मंगवाई। इसमें थोड़ा वक्त लगा और एक घंटे तक धरना चला। धरना खत्म कराने के लिए एडीएम, एएसपी, सीओ, एसडीएम पहुंचे। सभी को 12.15 बजे चंदावली इंटर कॉलेज भेज दिया। जहां से 4 बजे सभी को छोड़ा गया।
विज्ञापन

बहजोई में कलक्ट्रेट की ओर बढ़ते समय सपा नेता और पूर्व मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह यादव ने 1.30 से 1.45 बजे तक धरना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पुलिस लाइन भेज दिया। उनके साथ प्रमोद यादव, संजीव यादव, गुल्लू यादव आदि थे। इससे पहले कृष्ण मुरारी शंखधार, मोनी कुमारी, संगीता यादव को प्रदर्शन से रोकते हुए पुलिस लाइन भेजा गया। भीम आर्मी के 40 कार्यकर्ता रविंद्र कुमार टिंकू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोक कर पुलिस लाइन भेजा गया। शाम 4.30 बजे सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रट के सभी रास्तों पर पुलिस तैनात थी। एसपी तथा डीएम पल-पल की खबर लेते रहे। प्रदर्शनकारियों को कलक्ट्रेट के भीतर नहीं घुसने दिया गया। समाजवादी पार्टी के 78, भाकियू अंबावता गुट के 24, भीम आर्मी के 40 और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को पुलिस लाइन में रोका गया। अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी ने बताया कि पूरे जिले में 143 लोगों को शांतिभंग के अंदेशे में पकड़ा गया और पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed