फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Daksha Prajapati

Sambhal News: दक्ष प्रजापति की जयंती पर निकली शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Daksha Prajapati
संभल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से हयातनगर में दक्ष प्रजापति जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरी। सुरक्षा के भी प्रबंध रहे।
विज्ञापन

सोमवार को शाम समाजसेवी मनसाफ प्रजापति के निर्देशन में निकली शोभायात्रा का फीता काटकर उद्घाटन अभाविप मेरठ प्रांत के सहमंत्री लक्षित सिंघल ने किया। तरुण कुमार प्रजापति व सीमा आर्य ने दीप जलाकर पूजन किया। संरक्षक हरपाल सिंह प्रजापति, कन्हैया लाल प्रजापति, मिंटू सिंह प्रजापति रहे। शोभायात्रा महामृत्युंज तीर्थ से चामुंडा मंदिर होते हुए पीलाखदाना से पातालेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें हनुमान, महाराजा दक्ष प्रजापति, शिव परिवार, गौतम बुद्ध की मां गौतमी प्रजापति, शहीद विधार्थी रामचंद्र प्रजापति, संविधान सचिव डा.भारमप्पा रजप्पा प्रजापति, महान राजा सालिवाहन प्रजापति, भगवान ब्रह्मा की झांकी रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष संजीव कुमार, चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ रहे। इस दौरान हितेश प्रजापति, अंकित प्रजापति, अमन प्रजापति, शिवा प्रजापति, मोहित प्रजापति, अरविंद प्रजापति, नितिन प्रजापति, अनिल कुमार सभासद, देव प्रजापति, रितिक प्रजापति, प्रदीप प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed