बालक-बालिका सीनियर वर्ग में प्रीतम व गंगा ने मारी बाजी
सार
गांधी जयंती पर जिला खेल कार्यालय द्वारा क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक-बालिका सीनियर वर्ग में प्रीतम व गंगा अव्वल रहे।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव आशु शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर राजेश पटेल, पंकज यादव, अंकित, सुरजीत सिंह, आदेश प्रताप सिंह, रूपेश यादव, सीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन