{"_id":"62d313d7a62ff86a5a784a7f","slug":"power-plant-machine-blew-up-20-thousand-population-craves-water-for-five-and-a-half-hours-chandausi-news-mbd434837879","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर की मशीन फुंकी, साढे़ पांच घंटे तक 20 हजार की आबादी पानी को तरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर की मशीन फुंकी, साढे़ पांच घंटे तक 20 हजार की आबादी पानी को तरसी
विज्ञापन
विद्युत पोलों पर लगे तारों पर बंदरों के झूलने से शनिवार की सुबह करीब छह बजे सुभाष रोड बिजलीघर का वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) पैनल खराब हो गया जिससे छह मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति साढ़े पांच घंटे ठप रही। सुबह के समय करीब 20 हजार पेयजलापूर्ति की समस्या से परेशान रही है तथा भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ा। लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसके बाद भी बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया।
शनिवार की सुबह करीब छह बजे बंदरों के झुंड द्वारा बिजली पोलों के तारों पर झूलने पर सुभाष रोड स्थित बिजलीघर में वीसीबी पैनल खराब हो गया जिससे बिजलीघर से जुड़े सुभाष रोड, रायसत्ती, गोलागंज, एफआर रोड, मुरादाबाद रोड, स्टेशन रोड, भार्गव कॉलोनी, संभल गेट, शक्ति नगर आदि मोहल्लों की 20 हजार लोगों की आबादी प्रभावित हो गई। सुबह के समय बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को पेयजलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई। भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बिजलीघर में विद्युत कर्मी डीसीबी पैनल को दुरुस्त करने में जुट गए। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पैनल को दुरुस्त करने के बाद साढ़े पांच घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। इसके बाद बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया।
शनिवार की सुबह विद्युत तारों पर बंदरों के झूलने से सुभाष रोड स्थित बिजलीघर की वीसीबी पैनल खराब हो गया था। उसे तुरंत ही सही कराया गया। सुबह करीब साढ़े बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन
अजय कुमार शुक्ला, एसडीओ विद्युत चंदौसी