फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Power failure in more than 40 villages due to rain

बारिश से 40 से अधिक गांवों की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

बारिश व हवा से आधी रात के बाद करीब 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।वहीं सवा करीब चार बजे टाउन वन व थ्री बिजली भी गुल हो गई।जेई मोहित शर्मा ने बताया कि रात में बारिश व हवा के कारण फाल्ट आदि के चलते नगर व ग्रामीण अंचलों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन
Power failure in more than 40 villages due to rain

विस्तार

बारिश व हवा से आधी रात के बाद करीब 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा नगर क्षेत्र में भी फाल्ट के चलते कई घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। इस बीच उपभोक्ताओं को पेयजल समेत दूसरी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की रात बारिश व हवा चलने से करीब 12 बजे ग्रामीण अंचलों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इससे ग्रामीण अंचलों के करीब 40 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। इसके अलावा नगर में बारिश के कारण रात करीब एक बजे टाउन टू की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वहीं सवा करीब चार बजे टाउन वन व थ्री बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन

जेई मोहित शर्मा ने बताया कि रात में बारिश व हवा के कारण फाल्ट आदि के चलते नगर व ग्रामीण अंचलों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। नगर में टाउन टू की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे बाद बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे तथा टाउन वन व थ्री की करीब तीन घंटे बाद सुबह करीब सवा सात बजे सुचारु कर दी गई। वहीं ग्रामीण अंचलों के कुछ फीडर पर सुबह दस बजे करीब बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed