फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Post office runs out of bar code stickers, registration is not possible

Sambhal News: डाकखाने में बार कोड स्टीकर खत्म, नहीं हो पा रही रजिस्ट्री

Tue, 21 May 2024 05:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 21 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Post office runs out of bar code stickers, registration is not possible
संभल। डाकखाने में बार कोड स्टीकर खत्म होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं। तमाम लोग हर दिन परेशान होकर लौट रहे हैं। जरूरतमंद लोग सिरसी या फिर मुरादाबाद पहुंचकर रजिस्ट्री करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उम्मीद लेकर डाकखाने आते हैं लेकिन यहां से मायूस होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

दरअसल, डाकघरों में ऑनलाइन व्यवस्था की बजह से बगैर बार कोड के रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट के पत्रों को प्रेषित नहीं किया जा सकता। डाकघर में रजिस्ट्री बार कोड नहीं होने के कारण ग्राहक वापस हो रहे हैं। इनमें अधिकांश लोग पैरवी और नोटिस के भी मामलों से जुड़े हैं। पंजीकृत डाक से कोई भी पत्र भेजना चाह रहे हैं तो उनके सामने स्पीड पोस्ट ही एक मात्र विकल्प है। स्पीड पोस्ट को चुनने पर रजिस्ट्री की तुलना में ग्राहकों पर 20 रुपये की अतिरिक्त चपत लग रही है। राजस्व मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्ता बताते हैं कि न्यायालय की नोटिस पंजीकृत डाक से ही मान्य होती है।डाकघर में रजिस्ट्री पटल देख रहे लिपिक दिनेश कुमार ने बताया कि ऊपर से ही बार कोड कम मिलते हैं। डिमांड हर समय की जाती है। जल्द समस्या का समाधान हो, इसके लिए पत्राचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बार कोड क्या है-
रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व पार्सल के लिए डाकघरों में अलग-अलग बार कोड होता है। बार कोड नंबर से पत्र प्रेषण का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज हो जाता है। इससे स्थिति ऑनलाइन उपभोक्ताा देख सकता है। बार कोड एक स्टीकर के रूप में होता है, जिसे पत्र भेजने के समय लिफाफे पर चिपका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
यह बोले लोग
कोट
रजिस्ट्री करने के लिए जाते हैं तो डाकखाने में बार कोड की कमी मिलती है। कर्मचारियों से पता करते हैं तो वह डिमांड भेजने की बात कहकर इति श्री कर लेते हैं। जरूरी रजिस्ट्री करनी होती है, लेकिन इन दिनों बार कोड न होने के चलते नहीं कर पा रहे हैं।
पुनीत वार्ष्णेय, अधिवक्ता।
0000
कोट
तमाम सरकारी ऐसे पत्र और नोटिस होते हैं, जो अदालत संबंधी होते हैं और उन्हें सिर्फ रजिस्ट्री के माध्यम से ही भेजा जा सकता है। चेक बाउंस के मामले में नोटिस भेजना बड़ा मुश्किल होता है। बार कोड न होने की बात कहकर कर्मी हाथ खड़े कर देते हैं। मजबूरी में फिर मुरादाबाद पहुंचकर रजिस्ट्री करनी पड़ती है।
मोहम्मद सलीम, अधिवक्ता।
0000
कोट
वादी को रजिस्ट्री करने के लिए हर दिन भेजना रहता है। लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाती। कर्मचारी बार कोड न होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। यह समस्या डेढ़ माह से बनी हुई है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। मजबूरी में दूसरे स्थानों से रजिस्ट्री करानी पड़ रही है।

अजमत रियाज, अधिवक्ता।
0000
कोट
रजिस्ट्री काउंटर पर बार कोड नहीं मिलता। मजबूरी में रजिस्ट्री कराने के लिए चंदौसी और सिरसी जाना पड़ रहा है। कई माह से समस्या बनी हुई है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नरेंद्र सिंह, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed