फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Poor quality material was used in the drain, sample failed in the test

Sambhal News: नाले के निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, जांच में सैंपल फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Poor quality material was used in the drain, sample failed in the test
गुन्नौर। कस्बा के हाईवे किनारे रजिस्ट्री कार्यालय के सामने 800 मीटर नाले में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया था। इसका खुलासा भेजे गए सैंपल की जांच में हुआ। जेई ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नाले का निर्माण कार्य 42 लाख की लागत से कराया गया था। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। विरोध के चलते तत्कालीन एसडीएम आनंद कटारिया ने जेई को मौके पर भेज कर निर्माण कार्य रुकवा कर प्रयोग में लाई गई सामग्री का सैंपल जांच के लिए भेज दिया। एक माह से नाले का निर्माण रुका हुआ है।
विज्ञापन

गुन्नौर ईओ अमरेश तिवारी ने बताया कि जिस सामग्री से नाले का निर्माण किया जा रहा था। उसका सैंपल लेकर लैब को भेजा गया था। लैब में सैंपल फेल हो गया। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। वहीं ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
गुन्नौर में अपंजीकृत क्लीनिक किया सील
गुन्नौर। कस्बा के मोहल्ला सराय में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव, एसडीएम दीपक चौधरी और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान की संयुक्त टीम ने बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक पर छापा मारा। डॉ. विरास यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ला सराय में एक क्लीनिक पर पहुंच कर कागज मांगे गए। मौके पर कोई कागज नहीं दिखा पाए तो क्लीनिक सील कर दिया गया है। कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed