फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   policeman was beaten by aquished

दबिश देने गए पुलिसकर्मियों को घर में बंद कर पीटा

Tue, 25 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 25 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
policeman was beaten by aquished
पुलिस - फोटो : file
जिले में पुलिस का इकबाल लौटता नजर नहीं आ रहा है। एक पखवाड़े पहले संभल तहसील के दीपासराय में पुलिस पर पथराव करने वाले सभी आरोपी पकड़े भी नहीं जा सके थे कि, अब बबराला में दबिश देने गए पुलिसकर्मियों को दबंगों ने पीट दिया।
विज्ञापन


शराब पीकर गाली-गलौज किए जाने की सूचना पर पहुंचे दो सिपाहियों पर आरोपियों ने ईंट, पत्थर बरसाए और घर में बंधक बनाकर मारपीट की। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने किसी तरह दोनों सिपाहियों को छुड़ाया। 
विज्ञापन


पुलिस इतनी घबराई थी कि, भीड़ देख ही हाथ-पांव फूल गए और आरोपी मौका पाकर भाग गए। चर्चा है कि, आरोपी भाजपा के नाम पर दबंगई दिखाते हैं। वहीं भाजपा ने इस नाम का कोई कार्यकर्ता-पदाधिकारी होने से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा बबराला के चौकी प्रभारी रविंद्र यादव को फोन पर सूचना मिली थी कि वार्ड नं. एक के मोहल्ला कल्लूनगला में एक युवक शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा है। एक राशन कोटेदार को हड़काने की भी शिकायत की गई थी। इस पर रविवार रात तकरीबन 11 बजे कांस्टेबल किशनपाल दिवाकर और सोमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। यहां मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी दी।

इस पर पुलिसकर्मी आरोपी के घर गए। आरोप है कि, युवक ने सिपाहियों को घर में बंद कर लिया। उनके ऊपर ईंट-पत्थर फेंके। इसके बाद आरोपी सुभाष चंद्र उर्फ गांधी, इसके बेटे नवनीत और उसकी बेटी ने दोनों सिपाहियों से मारपीट की। 

इस बीच आरोपी चिल्ला रहे थे कि, हम आरएसएस और भाजपा से जुड़े हैं, आप सपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। मारपीट के बीच एक सिपाही ने चौकी प्रभारी को फोन मिला दिया। मामले को भांपकर चौकी इंचार्ज कुछ और पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां दोनों सिपाहियों को किसी प्रकार छुड़ाया।

इस दरम्यान मोहल्ले में भीड़ लग गई, जिससे पुलिस ही घबरा गई। पुलिस की घबराहट और हड़बड़ी का फायदा उठाकर आरोपी भाग गए। इस पर पुलिस खाली हाथ थाने पहुंची और आला अफसरों को सूचना दी। बाद में दोनों सिपाहियों की तहरीर पर कोतवाली गुन्नौर में मुख्य आरोपी सुभाष चंद्र उर्फ गांधी, उसके बेटे नवनीत और एक बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सिपाहियों को मेडिकल के लिए भेजा। 


बबराला के एक मोहल्ले में सूचना पर दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे थे जहां आरोपियों ने दोनों को बंधक बनाकर मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कांस्टबलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जाएगी।- उमेश यादव, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed