फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police put the District President of Bharatiya Kisan Sangh under house arrest

Sambhal News: भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

Tue, 13 Feb 2024 04:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 13 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Police put the District President of Bharatiya Kisan Sangh under house arrest
बबराला। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष को मुख्यामंत्री को ज्ञापन देने से पहले ही पुलिस ने नजर बंद कर दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एंचोडा कंबोह में आगमन था। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह छुट्टा पशुओं की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर उन्हें गांव देहपा पर पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष को रोक लिया गया।
विज्ञापन

किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज किसान छुट्टा पशुओं के कारण बहुत ज्यादा परेशान है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। सर्दी में रातों में जागकर किसान फसलों की रखवाली कर रहे हैं। इसके बावजूद भी अपनी फसलों को नहीं बचा पा रहे। साथ ही खाद की दुकानों पर खेती में उपयोग की जाने वाली दवा निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। उस पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए। इसके साथ ही बैंकों द्वारा ऋण देने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के चलते बैंकों में किसानों को ऋण देने के नाम पर शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed