फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrested brother accused of murder of sister

बहन की हत्या के आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police arrested brother accused of murder of sister
छह बीघा भूमि की खातिर छोटी बहन की हत्या करने वाले दो भाइयों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है जिस धारदार हथियार से हत्या की गई थी। वह भी आरोपी ने पुलिस को बरामद करा दिया है।
विज्ञापन

14 जुलाई की शाम गांव धुरैटा में सर्वेश और विनोद ने अपनी छोटी बहन मुकेश कुमारी चंद्रा (30) की हत्या कर दी थी। यह हत्या छह बीघा भूमि की खातिर की गई थी। मुकेश कुमारी की अविवाहित थी और उसने अपनी पुश्तैनी 18 बीघा कृषि भूमि में से अपने हिस्से की छह बीघा भूमि ले ली थी। भाइयों से इसी बात पर विवाद होता था और मामला चकबंदी न्यायालय में भी विचाराधीन था। युवती की हत्या के बाद उसके मुरादाबाद निवासी भांजेेेेे पंकज चंद्रा ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को हयातनगर थाना पुलिस ने गांव धुरैटा निवासी हत्या के आरोपी सर्वेश को हयातनगर बिजलीघर के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को गांव से बरामद कराया है। हयातनगर थाना प्रभारी का कहना है कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। जल्द उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed