फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pnb bank locker

पीएनबी के लॉकर से छह लाख का माल गायब

Wed, 28 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Wed, 28 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
pnb bank locker
अपनी कीमती चीजों को अपने घर से भी सुरक्षित बैंक लॉकर्स को समझा जाता है, लेकिन चंदौसी की पंजाब नेशनल बैंक शाखा के लॉकर से एक मां बेटी के संयुक्त लॉकर से करीब छह लाख रुपये गहने आदि गायब हो गए। लॉकर खुला पड़ा रहा लेकिन शाखा प्रबंधन को जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



मंगलवार को लाकर धारक से माल चेक करने पर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। शहर में सुभाष रोड निवासी निजी स्कूल की शिक्षिका मालती रस्तोेगी पत्नी नरेंद्र प्रकाश रस्तोगी व उनकी बेटी तन्वी रस्तोगी का निकटस्थ की मुरादाबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में सालभर पहले ही किराये पर लॉकर लेकर अपने करीब छह लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर, आवश्यक अभिलेख आदि रख दिए थे।
विज्ञापन



मालती रस्तोगी ने बताया कि नोयडा में उनके पुत्र के एक मित्र ने बताया कि नोयडा में बैंक लाकर में उसका रखा माल साफ हो गया। यह बात सुनकर मालती को भी अपना लॉकर चेक करनी की इच्छा हुई। मंगलवार को मालती देवी व तन्वी दोनों ही बैंक गई। लॉकर खोलना चाहा तो वह बिना चाभी के ही खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंदर देखा तो उसमें कुछ भी नहीं था। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ब्रजेश शंकर सक्सेना तो मुरादाबाद बैठक में गए थे, तो प्रबंधक दिनेश अग्रवाल से शिकायत की। इसके बाद तो बैंक में खलबली मच गई। दिनेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ चाभियां पुरानी हो गई थी, इस कारण 15 अक्तूबर को ही बरेली की एक कंपनी के कर्मचारी हेमंत कुमार सिंह को पांच लॉकर्स की चाभियां नई बनवाने के लिए कांट्रेक्ट दिया था।


आशंका है कि उसी कर्मचारी ने ही लॉकर से माल गायब कर दिया हो। बैंक के उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed