फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People leaving the village after seeing the vaccination team, indecency from the team

वैक्सीनेशन टीम को देखकर गांव छोड़ रहे लोग, टीम से अभद्रता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
People leaving the village after seeing the vaccination team, indecency from the team
चंदौसी/जुनावई। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन करने पहुंच रही टीम को विरोध झेलना पड़ रहा है। कुछ लोग तो टीम पहुंचने पर गांव छोड़ रहे हैं। वहीं जुनावई क्षेत्र के चार गांवों में टीम के साथ अभद्रता की गई है। सूचना पर समझाने पहुंची टीम की बात भी लोग नहीं मान रहे हैं। विभागीय अधिकारी वैक्सीनेशन के लिए समाज के जागरूक लोगों की मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ सीएचसी, आठ पीएचसी, एडिशनल पीएचसी और हेल्थवेलनेस सेंटर हैं। अब विभागीय टीम गांव-गांव जाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगा रही है। प्रतिदिन आठ टीमें आठ ब्लॉक के एक-एक गांव में जाती हैं। गांव में जा रही टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में जुनावई क्षेत्र के गांव लावर, पतरिया, गनेशपुर, दफ्तरा आदि में टीम के साथ अभद्रता की गई। गाली गलौज की गई। सूचना पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाया, पर ग्रामीण भ्रांतियों को लेकर मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबथरा में 25 लोगों का ही हुआ टीकाकरण
जुनावई। गांव दबथरा में वैक्सीनेशन करने गई टीम के साथ भी अभद्रता की गई। सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव, डॉ. रोहित कुमार, बीएमसी मुनेश बाबू, एआरओ महेश गौतम मौके पर पहुंच गए। वहां ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन की जानकारी दी और उन्हें समझाया। इसके बाद बमुश्किल 25 लोगों ने ही वैक्सीनेशन कराया।
टीम स्वयं भी करेगी पंजीकरण
गांव में पहुंचने वाली टीम कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्वयं भी लाभार्थी के मोबाइल से पंजीकरण करेंगी। गांव में सभी के पास मोबाइल नहीं होता है। ऐसे में टीम एक मोबाइल पर अधिकतम 30 लोगों का पंजीकरण कर सकती है। यदि परिवार में एक व्यक्ति के पास मोबाइल है, तो उसी पर सभी का पंजीकरण हो जाएगा।
वैक्सीनेशन महामारी से बचाव का सुरक्षा कवच, अफवाहों में न आएं : डॉ. विरास यादव
जुनावई सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास यादव ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों ने स्वयं कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराया है। इसी कारण स्वास्थ्य कर्मी सबसे कम प्रभावित हुए हैं। ऐसे में अपने परिजनों के जीवन से खिलवाड़ न करें, वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना से बचाव के लिए टीम भेजी जा रही है। रोजाना प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव में टीम जाती है और कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करती है। अधिकांश गांवों में टीकाकरण में लोग सहयोग कर रहे हैं, कुछ जगह भ्रांतियों के कारण लोग विरोध कर रहे हैं और गांव छोड़कर चले जाते हैं। ऐसी जगह सर्वप्रथम ग्राम प्रधान, राशन डीलर व अन्य संभ्रांत लोगों को वैक्सीनेशन कराने के साथ जागरूक करने के लिए उनकी मदद ली जा रही है। डॉ. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed