फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People fighting and firing in a mutual dispute pelted stones at the police

Sambhal News: आपसी विवाद में मारपीट व फायरिंग कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
People fighting and firing in a mutual dispute pelted stones at the police
गुन्नौर। गांव फरीदपुर में बृहस्पतिवार को पैसों को लेकर हुई दो पक्षों में पथराव व फायरिंग की घटना में पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाग है। दो आरोपियों को मौके गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली के गांव फरीदपुर में जसवीर व दूसरे पक्ष के सत्यपाल उर्फ मटरू के बीच खेत की सिंचाई के बकाया पैसों को लेकर विवाद हो गया था।
बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे और पथराव शुरू कर दिया था। दोनों ने फायरिंग भी की थी। सूचना पर हल्का दरोगा प्रमोद कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। दरोगा प्रमोद कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश व पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था और फायरिंग भी हो रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों आरोपी हमसाज हो गए। आरोपी हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वह अपने साथियों के साथ जान बचाकर बमुश्किल वहां से आए। सूचना पर थाने से पुलिस की गाड़ी, पीआरवी की गाड़ी भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जसवीर व सत्यवीर उर्फ मटरू बताए हैं।तलाशी लेने पर जसवीर की अंटी में लगा एक तमंचा मिला। उसमें फंसा एक खोखा मिला है। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के जसवीर, जितेंद्र, पुजारी, गरिमा व दूसरे पक्ष के सत्यपाल, जयपाल, सतेंद्र, चंद्रवती के साथ दस अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के जसवीर व सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed