फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paving the way for machines coming from Italy, instructions to operate CFC till October

Sambhal News: इटली से आने वाली मशीनों के लिए रास्ता साफ, अक्तूबर तक सीएफसी संचालित करने के लिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for machines coming from Italy, instructions to operate CFC till October
संभल। कॉमन फैसिलिटी सेंटर में इटली की मशीने अक्तूबर से पहले लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर से करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि अक्तूबर तक सीएफसी को संचालित किया जाए। जिससे संभल के उत्पाद अपनी पहचान दुनियाभर में नए रूप में करा सकें।
विज्ञापन

जीआई टैग मिलने के बाद से शासन की ओर से भी संभल के हस्तशिल्प कारोबार पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में कॉमन फैसिलिटी सेंटर की मशीनों के लिए धनराशि जारी की गई है। संयुक्त आयुक्त उद्योग का कहना है कि शासन का जो निर्देश है उसके पालन में कार्य को पूरा कराया जाएगा। सरायतरीन में तैयार होने वाले उत्पादों को और अधिक आकर्षक और जरूरत का बनाने के लिए अभी तक मुरादाबाद में काम कराया जाता है। सीएफसी संचालित होने से संभल के उत्पाद संभल में ही संवारे जाएंगे।
विज्ञापन

कॉमन फैसलिटी सेंटर बनने से स्थानीय हस्तशिल्पयों मदद मिलेगी
संभल और सरायतरीन के हस्तशिल्प उत्पादों को संवारने के लिए मुरादाबाद के
जाकर मशीनों से कराना पड़ता है। लकड़ी को काम लायक बनाने के लिए भी स्थानीय हस्तशिल्पी मुरादाबाद जाते हैं। वहां पर मशीनों के माध्यम से लकड़ी को सुखाया जाता है। लकड़ी सूख जाने पर उसे संभल लाते हैं तब उसे उत्पाद बनाए जाते हैं। इटली से आने वाली मशीनों से ही इन उत्पादों को संवारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed