फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Parvo virus active in dogs, parents upset

कुत्तों में पार्वो वायरस हुआ सक्रिय, पालक परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Parvo virus active in dogs, parents upset
संभल। कुत्तों के लिए पार्वो नामक वायरस जानलेवा साबित हो रहा है। इस वायरस की चपेट में आने से कुछ ही दिनों में कुत्तों की मौत हो जाती है। यही कारण है कि पशु चिकित्सालय पर इन दिनों बड़ी संख्या में कुत्ते पहुंच रहे हैं। पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस वायरस की चपेट में आने से कुत्तों के लिए जान का खतरा बढ़ गया है। टीकाकरण ही इसका मात्र उपाय है। जो कुत्तों को एक सप्ताह तक लगाया जाता है।
विज्ञापन

घरों में पाले जा रहे कुत्तों में बीते एक महीने से पार्वो नाम की वायरस फैल रहा है। जो एक कुत्ते को हो जाने पर उसके संपर्क में आने पर दूसरे कुत्ते को भी हो जाती है। शुरूआत में ही उपचार नहीं कराया गया तो इस वायरस की चपेट में आकर कुत्ते की जान भी जा सकती है। इसके अलावा पार्वो की चपेट में आया कुत्ता इंसान को काट ले तो उसे रैबीज भी हो सकता है। इसलिए कुत्ता पालकों को कुत्ते का हर हाल में टीकाकरण कराना चाहिए। टीके लगने पर बीमार होने की संभावना नहीं रहती। जिले में कुत्तों में यह बीमारी सक्रिय हो गई है। जिससे कुछ ही दिनों में मौत हो रही है। इसी के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में कुत्ते पशु चिकित्सालय पर पहुंच रहे हैं। इन सभी का उपचार एक सप्ताह तक चलता है। एक सप्ताह के दौरान टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डा. राजपाल ने बताया कि पार्वो वायरस के सक्रिय होने पर पालतू कुत्ते की मृत्यु दर 80 से 90 प्रतिशत तक हो जाती है। बताया कि ऐसे मौसम में कुत्तों के लिए सबसे घातक यही वायरस होता है। जिन कुत्तों का टीकाकरण हो रखा है वह तो इसकी चपेट में आने से बच जाते हैं। बताया कि कुत्ते के पिल्लों के लिए तो यह विषाणु ज्यादा ही घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के लक्षण
-पार्वो की चपेट में आ जाने पर कुत्ता खाना पीना छोड़ देता है।
-लगातार उल्टियां करने लगता है।
-कुत्ते को खूनी दस्त शुरू हो जाते हैं
-बीमारी की चपेट में आ जाने पर कुत्ते के मल में बहुत अधिक बदबू आती
-पार्वो की चपेट में आने पर कुत्ते का तापमान बहुत कम हो जाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed