{"_id":"578942384f1c1b010513e177","slug":"panchayat-of-kisan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को गुमराह कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को गुमराह कर रही सरकार
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसान आयोग की रिपोर्ट लागू कराने व किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकारें किसानों को गुमराह कर अपने हित साधने में लगी है।
मंडी समिति स्थित किसान भवन में हुई बैठक में प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं से जूझ रहा है। किसान प्राकृतिक आपदाओं से परेशान है। केद्र व प्रदेश सरकार की सरकारें अपने अपने हित साधने में लगी है। किसानों को केवल गुमराह किया जा रहा है। एक ओर तो कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया है। जबकि डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट सचिवालय में धूल फांक रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने 2014 के घोषणा पत्र में किसानों से किए गए वायदों को पूरा नहीं कर रही है। किसानों के प्रयोग में आने वाली जिंसों की लगातार मंहगी हो रही है।
जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 जुलाई को बहजोई में होगी। पंचायत में सोनू चौधरी, डा. चुन्ना, अमर सिंह राजपूत, रनवीरयादव, सतीश शर्मा, मुनाजिर, रामवीर सिंह यादव, दुर्गपाल कुशवाह, सत्यवीर यादव, मनपीर यादव, सुलेराम यादव, मदनलाल शाक्य आदि शामिल रहे। अध्यक्षता छत्रपाल ने की तथा संचालन चंद्रपाल यादव ने किया।