फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat of kisan

किसानों को गुमराह कर रही सरकार

Sat, 16 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Sat, 16 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसान आयोग की रिपोर्ट लागू कराने व किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकारें किसानों को गुमराह कर अपने हित साधने में लगी है।

मंडी समिति स्थित किसान भवन में हुई बैठक में प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं से जूझ रहा है। किसान प्राकृतिक आपदाओं से परेशान है। केद्र व प्रदेश सरकार की सरकारें अपने अपने हित साधने में लगी है। किसानों को केवल गुमराह किया जा रहा है। एक ओर तो कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया है। जबकि डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट सचिवालय में धूल फांक रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने 2014 के घोषणा पत्र में किसानों से किए गए वायदों को पूरा नहीं कर रही है। किसानों के प्रयोग में आने वाली जिंसों की लगातार मंहगी हो रही है।
विज्ञापन


 जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 जुलाई को बहजोई में होगी। पंचायत में सोनू चौधरी, डा. चुन्ना,  अमर सिंह राजपूत, रनवीरयादव, सतीश शर्मा, मुनाजिर, रामवीर सिंह यादव, दुर्गपाल कुशवाह, सत्यवीर यादव, मनपीर यादव, सुलेराम यादव, मदनलाल शाक्य आदि शामिल रहे। अध्यक्षता छत्रपाल ने की तथा संचालन चंद्रपाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed