फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat of farmers in sambhal

रजपुरा शुगर मिल किसानों का मानसून गन्ना नहीं खरीद रही, उठाया मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
panchayat of farmers in sambhal
गुन्नौर। भारतीय किसान यूनियन की तहसील परिसर में मासिक पंचायत हुई। पंचायत में गन्ना बकाया भुगतान सहित अन्य मांगों को उठाया गया। प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने रजपुरा शुगर मिल पर क्षेत्रीय किसानों के बजाय बाहरी गन्ना खरीदने का आरोप लगाया तथा 85 प्रतिशत कोटा लागू कराकर क्षेत्रीय किसानों के गन्ने की खरीद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में हुई किसान पंचायत में प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रजपुरा शुगर मिल में क्षेत्रीय किसानों का गन्ना न खरीद कर बाहरी गन्ना खरीदा जा रहा है। किसानों का मानसून गन्ना अभी तक नहीं खरीदा जा रहा है। जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। बताया कि किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। जो सरकारी कर्मचारी एक लाख से दो लाख रुपये तक का वेतन लेते हैं वह भी गरीब किसानों से सुविधा शुल्क की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन

जायज काम में भी गुन्नौर तहसील क्षेत्र में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार है। विजेंद्र यादव ने क्षेत्र की एक कंपनी पर भूगर्भ में दूषित पानी छोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि इससे क्षेत्र का पानी पीला पड़ गया है तथा लोग लाइलाज बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शासन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अगले माह 15 अप्रैल को होने वाली मासिक पंचायत तक कम से कम पांच गांव में ग्राम इकाई गठित करने का निर्देश दिया। पंचायत में जिला संगठन मंत्री सजीव यादव, तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, जबर सिंह यादव, सतीश चंद शर्मा, नेत्रपाल यादव, अफसर अली, सचिन यादव, नरेश शर्मा, सोनपाल सिंह, तेजपाल, प्रेम सिंह, गिरिराज सिंह, मायागिरि, चेतराम, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed