फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pahli patni ke virodh ke bad ruk gai barat

पहली पत्नी के विरोध के बाद रुक गई बारात

Tue, 14 Feb 2017 02:05 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 14 Feb 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
pahli patni ke virodh ke bad ruk gai barat
शादी - फोटो : अमर उजाला
पहली पत्नी ने युवक पर पीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। न्यायालय में वाद लंबित होने की जानकारी दी। इसके बाद कन्या पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। युवक बारात वापस लेकर अपने घर   चला गया।       
विज्ञापन


थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दारनी निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी बदायूं जनपद के थाना बिल्सी के थाना उघैती के गांव स्वरूपपुर निवासी योगेंद्र पुत्र शिवदयाल से तय हुई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर पक्ष अपने परिजनों के साथ रविवार को बारात लेकर दारनी गांव पहुंचा।
विज्ञापन


तभी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी टीटू पुत्र रामपाल को शादी का पता चला तो वह अपनी बहन रुचि और परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। टीटू ने बताया कि उनकी बहन रुचि की 18 अप्रैल 2014 को योगेंद्र के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद योगेंद्र ने दहेज की मांग की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रुचि को घर से पीट कर निकाल दिया। दोनों पक्षों ने वाद दायर किए। वाद न्यायालय में विचाराधीन हैं। टीटू ने बताया कि इस बीच 12 फरवरी को योगेंद्र चुपचाप दारनी में बारात लेकर पहुंच गया। टीटू और परिजन पहले थाना पुलिस के पास गए। पुलिस ने मदद करने से इंकार कर दिया। इसके बाद टीटू ने 100 नंबर डायल किया। पुलिस मौके पर पहुंची। टीटू का कहना है कि पुलिस ने शादी रोक दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed