फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Overlooked: Sanitary-napkin unit made for Rs 15 lakhs is gathering dust

अनदेखी : 15 लाख से बनी सैनेटरी-नेपकिन यूनिट फांक रही धूल

Mon, 30 Sep 2024 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 30 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Overlooked: Sanitary-napkin unit made for Rs 15 lakhs is gathering dust
चंदौसी (संभल)। बनियाखेड़ा ब्लॉक पसिर में 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित सैनेटरी नेपकिन उत्पादन यूनिट धूल फांक रही है। अधिकारियों की अनदेखी और बाजार के अभाव में कई साल से इस प्रोजेक्ट पर ताला लटका है।
विज्ञापन

सपा सरकार 2016 में पंचायत उद्योग के तहत बनियाखेड़ा ब्लॉक परिसर में सैनेटरी नेपकिन उत्पादन इकाई प्रोजेक्ट लेकर आई थी।। इसका उद्देश्य महिलाओं को बीमारियों से बचाव के लिए सस्ते पैड और रोजगार उपलब्ध कराना था। प्रत्येक जिले में प्रोजेक्ट के तौर पर एक-एक ब्लॉक में यह इकाई स्थापित की गई। जनपद के बनियाखेड़ा ब्लॉक में यह इकाई करीब 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई। साल 2017 में यूनिट बनकर तैयार हुई। आवश्यक मशीनें लगाने के बाद साल 2018 में इसका संचालन शुरू कर दिया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इससे जोड़ा गया। शुरुआत में पैड और नेपकिन तैयार कर बाजार में बेचा गया। लेकिन सही से मार्केटिंग नहीं हो पाई। नतीजतन तैयार माल को बाजार नहीं मिला। एक साल के भीतर ही प्रोजेक्ट पर ताला लग गया। साथ ही महिलाओं को बीमारियों से बचाव के लिए सस्ते पैड उपलब्ध कराने की शासन की मंशा भी अधूरी रह गई। हैरानी की बात है कि इसके संचालन के लिए एक बार भी मॉनीटरिंग और समीक्षा नहीं हुई। जिम्मेदारों ने भी दोबारा इसके संचालन के लिए कोई योजना नहीं बनाई। न ही किसी एनजीओ को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

-----------
9 व 11 रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे थे पैड
यूनिट में तैयार पैड बाजार में नौ व ग्यारह रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे थे। इनका दाम बाजार के पैड के मूल्य से कम था। लागत से ऊपर के लाभांश को यूनिट पर काम करने वाले कर्मचारियों को दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एक पैड बनाने में सात रुपये की लागत
विभाग से जुड़े लोगों ने बताया कि उत्पादन इकाई में दो मशीनें हैं। एक मशीन कपड़ों की कतरन को बिल्कुल बारीक कर देती है। दूसरी मशीन उसे कॉटन यानी रूई का रूप देती है। इसके बाद कारीगर हाथ से पैड तैयार करते हैं। एक पैड को तैयार करने में साढ़े छह से सात रुपये तक लागत आती है।

----------
वर्जन
सैनेटरी व नेपकिन उत्पादन यूनिट क्यों बंद पड़ी है, इसकी जानकारी की जाएगी। साथ ही दोबारा से संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा। -कमलकांत, बीडीओ बनियाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed