फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Opposition got Ateeq and Ashraf killed by Minister Dharampal Singh

Atiq-Ashraf Killed: विपक्ष ने कराई अतीक और अशरफ की हत्या, मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- खुलने वाले थे कई गंभीर राज

Sat, 22 Apr 2023 07:16 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सच यह है कि माफिया अतीक और अशरफ की हत्या विपक्ष ने करवाई है। विपक्ष के कुछ गंभीर राज माफिया अतीक के पास थे, जिनके खुलने के डर से विपक्ष ने माफिया अतीक और अशरफ की हत्या करवा दी। 

विज्ञापन
Opposition got Ateeq and Ashraf killed by Minister Dharampal Singh
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौसी जिला प्रभारी और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अतीक-अशरफ के पास कई राज थे, उनके खुलने का डर था। इसलिए विपक्ष ने दोनों की हत्या करा दी थी।

विज्ञापन

चंदौसी में निकाय चुनाव की बैठक के बाद पत्रकारों ने माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल को लेकर प्रश्न किए। इस पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सच यह है कि माफिया अतीक और अशरफ की हत्या विपक्ष ने करवाई है। विपक्ष के कुछ गंभीर राज माफिया अतीक के पास थे, जिनके खुलने के डर से विपक्ष ने माफिया अतीक और अशरफ की हत्या करवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारों में पुलिस माफिया अतीक के आतंक के खौफ से अपनी कुर्सी अतीक के लिए छोड़कर खड़े हो जाती थी। प्रदेश में अतीक अशरफ अपनी मनमानी करते थे। लेकिन योगी सरकार ने  माफिया अतीक को ठीक करने का काम किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों की नाराजगी पर कहा कि कोई भी नाराज नहीं है। पार्टी हाईकमान ने जिसे टिकट दिया है, उसे सभी चुनाव लड़ाएंगे। जो रूठे हुए हैं, उन्हें मनाने का काम हमारा है। सभी एक साथ हैं, कोई अलग नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed