{"_id":"5fcd37748ebc3ecf8d6d06f8","slug":"one-personal-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd3718112164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, पहिये से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, पहिये से कुचलकर मौत
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। गांव बलकरनपुर के मजदूर की जिला बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। वह उसी ट्रैक्टर पर सवार था, जिसकी ट्रॉली से दबकर मौत हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर निवासी मजदूर संजीव कुमार (20) गांव के ही तीन युवक रवि, मुकेश व धर्मेश के साथ अपने रिश्तेदार के ट्रैक्टर से टोडकपुर स्थित ईंट भट्टे से ईंटें भरकर आसफपुर मार्ग से गांव आ रहा था। ट्रैक्टर उसका साथी चला रहा था। भूड़ी चौराहे से बिलारी-आसफपुर मार्ग पर अचानक संजीव ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर रोका जाता उससे पहले ट्राली का पहिया संजीव के ऊपर से उतर गया। दुर्घटना की सूचना ट्रैक्टर पर सवार रवि ने मृतक के चाचा को दी।
कुछ ही देर में मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन गंभीर हालत में संजीव को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में संजीव ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची आसफपुर पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली व चालक मुकेश को चौकी ले आई। संजीव के परिजनों ने घटना की सूचना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को दी। पुलिस संजीव के साथी रवि को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का बताया। बदायूं पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे मे्ं लेने की जानकारी दी।