फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident

बेकाबू कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग स्थित गांव लधनपुर के नजदीक बाइक सवार को बेकाबू कार चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर राहगीर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे घायल को रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की शाम छह बजे करीब संभल-गवां मार्ग स्थित गांव लधनपुर के नजदीक बाइक सवार को बेकाबू कार चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें गांव धतरा निवासी गुड्डू 25 की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक गांव से रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां स्थित एक रिश्तेदारी में अपने चाचा ओमप्रकाश के साथ जा रहा था। जैसे ही गांव लधनपुर के नजदीक पहुंचे तो गवां की ओर से आई बेकाबू कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।

घायल ओमप्रकाश को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। वहीं हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed