फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One day salary deducted from electricity department officer for not reaching Chaupal

Sambhal News: चौपाल में नहीं पहुंचने पर बिजली विभाग के अधिकारी का एक दिन का वेतन काटा

Sat, 10 Aug 2024 06:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
One day salary deducted from electricity department officer for not reaching Chaupal
संभल। गांव ककरौआ मिलक में शुक्रवार को चौपाल लगाकर डीएम राजेंद्र पैन्सिया और एसपी कुलदीप गुनावत ने जनसमस्याएं सुनीं। शिविर में बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित चौपाल में डीएम व एसपी के समक्ष अवैध कब्जे, राशन वितरण में घटतौली, बिजली, शिक्षा आदि की समस्याएं आईं। डीएम ने सभी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों का निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचने पर संबंधित अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक खेती, सरकारी योजनाओं से संबंधित चलचित्र, मुख्य मंत्री पशुधन सहभागिता, आओ खुशियां बांटे, ओडीओपी मार्केटिंग, कार्बन क्रेडिट योजना, स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी आदि विषय पर भी चर्चा की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर असमोली ब्लॉक के गांव गरबरा में खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने समस्याएं सुनीं। साफ-सफाई का मुद्दा उठा तो संबंधित को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed