फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the lines of EVM, security and monitoring of question papers of UP Board will be done.

Sambhal News: ईवीएम की तर्ज पर यूपी बोर्ड के प्रश्न पत्रों की होगी सुरक्षा और निगरानी

Fri, 02 Feb 2024 03:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 02 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
On the lines of EVM, security and monitoring of question papers of UP Board will be done.
संभल। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड के निर्देश पर इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और निगरानी ईवीएम की तर्ज पर की जाएगी। केंद्रों पर बने जिस स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र रखें जाएंगे, उसकी निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे के साथ ही 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल का पहरा भी रहेगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम के बतौर तैयार कराया गया है। इसमें दो अलग-अलग आलमारियों की व्यवस्था होगी। पहली डबल लॉक युक्त आलमारी में परीक्षा से पहले प्रश्न पत्रों को रखने की व्यवस्था होगी। दूसरी आलमारी में बचे प्रश्नपत्रों व बंडल स्लिप को रखा जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकार्डिंग व संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। जिसे आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम ने बताया कि केंद्रों की निगरानी के सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की शुचिता को कायम रखने के लिए इस बार प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की चाबी केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। डबल लॉक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। परीक्षा से पूर्व पेपर लीक होने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा।-वेदराम, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed