फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On-site inspection of land acquired for the industrial corridor conducted; orders issued to clear encroachments.

Sambhal News: औद्योगिक गलियारे के लिए खरीदी भूमि का स्थलीय निरीक्षण, कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
On-site inspection of land acquired for the industrial corridor conducted; orders issued to clear encroachments.
संभल। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने संभल जिले में खिरनी मोहिउद्दीन समेत चार गांवों में औद्योगिक गलियारे के लिए खरीदी गई भूमि का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को भूमि खाली कराने के आदेश दिए हैं। ताकि निर्माण कार्य में कोई व्यवधान पैदा न हों।
विज्ञापन

दरअसल, औद्योगिक गलियारे के लिए पहले चरण में गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर, बसला, सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में 222 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई। बाद में अधिकारियों ने निरीक्षण किए और भविष्य की संभावनाओं को समझा तो इसे बढ़ाया गया। अब 500 हेक्टेयर से अधिक भूमि में इस गलियारा को विकसित किया जा रहा है। 300 हेक्टेयर से अधिक भूमि अभी खरीदी जानी शेष है, सो इससे पहले खरीदी गई भूमि पर औद्योगिक गलियारे को आकार देने के लिए काम शुरू हो गए हैं। इस भूमि पर समतलीकरण के साथ अन्य विकास कार्य शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी भ्रमण करके व्यवस्थाएं देख चुके हैं। अब रविवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार आए। उन्होंने अधिकारियों के साथ इसका स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मानचित्र देखा और जानकारी ली। बाद में कुछ स्थानों पर कब्जे दिखाई दिए तो उन्हें हटवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed