फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Officers arrived with force to install smart meter at SP MP's residence

Sambhal News: सपा सांसद के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाने फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी

Wed, 18 Dec 2024 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 18 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived with force to install smart meter at SP MP's residence
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को अधिकारियों ने फोर्स के साथ पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाया। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि एहतियाती तौर पर फोर्स को लगाया गया है। शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ फोर्स को लगाया गया है।
विज्ञापन

पुराना मीटर हटा कर स्मार्ट मीटर लगाया गया है। शहर एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने बताया कि केबल खींचने और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम दीपा सराय में किया जा रहा है। इसी क्रम में सांसद के आवास पर मीटर बदला गया है। सांसद के आवास पर लगे मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई है। आसपास के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। एसडीओ ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली चोरी के मामले आसानी से पकड़े जा सकेंगे। कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। बताया कि 100 से ज्यादा घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। केबल भी खींची गई है। मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में सांसद नामजद आरोपी बनाए गए हैं। भीड़ को भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद से लगातार पुलिस प्रशासन का शिकंजा सांसद पर कसता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed