फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now the district border will also be monitored.

Sambhal News: अब जिले के बॉर्डर पर भी रहेगी निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now the district border will also be monitored.
संभल। जिले में सुरक्षा मजबूत करने के लिए पुलिस चौकियों का निर्माण हो रहा है। शनिवार को डीएम और एसपी ने असमोली थाना क्षेत्र में मनोट पुलिस चौकी का लोकार्पण किया है। इसका शुभारंभ स्थानीय बालिका के द्वारा फीता काटकर किया गया। डीएम, एसपी, एएसपी और सीओ ने विधिवत पूजन व हवन किया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि यह पुलिस चौकी जिले के बॉर्डर पर बनाई है। कांवड़ यात्रा के दौरान इस पुलिस चौकी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिले में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जिले के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस चौकी के साथ चेकपोस्ट भी बनाए हैं। मनोटा पुल से ही कांवड़ियों के जत्थे जिले में प्रवेश करते हैं। अब पुलिस चौकी बनने से उनकी भी पूरी मदद हो सकेगी और आम लोगों को पुलिस की मदद जल्दी मिलेगी। साथ ही बॉर्डर पर पूरी निगरानी रहेगी। एसपी ने बताया कि जिले के बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने से अपराध पर अंकुश लगा है। कई मामले के खुलासे में काफी हद तक पुलिस टीम को मदद भी मिली है। पांच चेकपोस्ट बने हुए हैं। पांच चेकपोस्ट और बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

00000000000
जिले में 20 थाने और 87 पुलिस चौकियां, 13500 कैमरों से निगरानी
जिले में 20 थाने हैं। इसमें महिला थाना, साइबर क्राइम थाना और एचटीयू थाना भी शामिल है। कस्बा नरौली में भी थाना बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन थानों के साथ 87 पुलिस चौकियां हैं। इसमें संभल की सत्यव्रत पुलिस चौकी, हिंदूपुरा खेड़ा, दीपा सराय, भोलेश्वर पुलिस चौकी सुरक्षा के लिहाजा से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। एसपी का कहना है कि संभल अतिसंवेदनशील शहर की श्रेणी में शामिल है। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जिन इलाके से भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंची थी। उन इलाके में सुरक्षा और निगरानी के लिए भी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। इसमें हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय पुलिस चौकी सबसे महत्वपूर्ण हैं। एसपी ने बताया कि 13500 कैमरे जिलेभर में लगे हैं। इन कैमरों के माध्यम से भी पूरी निगरानी की जा रही है। जिससे हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
पुलिस चौकियाें का निर्माण सुरक्षा मजबूत करने और आम लोगों को पुलिस की मदद जल्दी मिलने के लिए कराया गया है। अब जिले में एक थाना नरौली कस्बे में बनाया जाना है। जिसको प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कराया जाएगा।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed