फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now action can be taken against schools for not taking online attendance

Sambhal News: अब ऑनलाइन हाजिरी न लगाने स्कूलों पर हो सकती है कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now action can be taken against schools for not taking online attendance
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और फर्जी तरीके से हाजिरी पर अंकुश लगाने के लिए ऑनलाइन हाजिरी को अनिवार्य किया है। इसके तहत शिक्षकों संग विद्यार्थियों को यूपीएमएसपी अटेंडेंस एप या बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी थी लेकिन जिले के 232 माध्यमिक विद्यालयों में से करीब 87 विद्यालयों ने ही ऑनलाइन हाजिरी लगाने में प्रक्रिया की शुरुआत की है। अब विभाग ने ऑनलाइन हाजिरी न लगाने वाले विद्यालयों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 17 राजकीय सहित सहायता प्राप्त व वित्त पोषित करीब 232 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में आए दिन शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की नियमित हाजिरी को लेकर शिकायतें विभाग को मिलती रहती है। शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थी भी कभी-कभी विद्यालय नहीं आते और बाद में उपस्थिति रजिस्टर में अपनी हाजिरी लगा देते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने शिक्षकों और छात्र- छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षकों व छात्राओं को यूपीएमएसपी अटेंडेंस एप या बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी थी। लेकिन अधिकांश विद्यालयों ने ऑनलाइन हाजिरी में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि 232 माध्यमिक विद्यालयों में से सिर्फ 87 विद्यालयों ने ही ऑनलाइन हाजिरी की प्रक्रिया अपनाई है। ऐसे विद्यालय, जहां शिक्षक व छात्र- छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई जा रही है, अब उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed