फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nodal officer inspected the permanent cow shelter in Kaila Devi, saw the arrangements

Sambhal News: नोडल अधिकारी ने कैला देवी में स्थाई गोशाला का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं देखीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected the permanent cow shelter in Kaila Devi, saw the arrangements
असमोली/सौंधन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में स्थित कैला देवी गोशाला का नोडल अधिकारी गिरजेश कुमार त्यागी ने मंगलवार की दोपहर में निरीक्षण किया। पशुओं को देखा और चौकीदार से जानकारी की। चारा या भूसा की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की गई। गोदाम में रखे चारे को देखा और पशुओं की दवाई का निरीक्षण किया। बाद में नोडल अधिकारी असमोली की घंसूरपुर गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। गोवंश पशुओं के बांधने की व्यवस्था को देखकर कार्य की सराहना की। सभी गोवंश पशुओं के स्वास्थ्य को देखकर अच्छा बताया।
विज्ञापन

पशुओं के खाने की व्यवस्था में गन्ना और गन्ने का अंगोला के बारे में जानकारी की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुन्नालाल यादव ने बताया की सर्दी में पशुओं के लिए यह चारा अच्छा रहता है। खंड विकास अधिकारी कमलकांत सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील कुमार सिंह, पंचायत सचिव अशोक कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डा.दीपाक्षी से पशुओं के बारे में जानकारी ली। गोवंश पशुओं को गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed