फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   NOC of the concerned departments is necessary in the fairs to be held in the district: DM

जिले में लगने वाले मेलों में संबंधित विभागों की एनओसी जरूरी : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
NOC of the concerned departments is necessary in the fairs to be held in the district: DM
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में बहजोई में डीएम व एसपी ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। शनिवार की शाम बैठक में डीएम मनीष बंसल ने कावड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों से बातचीत की तथा संभल व सिरसी में जुलूस व मेलों को एसडीएम व सीओ से धर्मगुरुओं आदि के साथ बैठक करने को कहा। साथ ही बीते पांच वर्ष के मुकदमों को लकर जानकारी ली। एएमए से आगामी सोमवार व जन्माष्टमी को लेकरा राजघाट स्थित गंगा घाट पर बैरिकेडिंग करने को कहा। जिले में लगने वाले मेलों को लेकर संबंधित विभागों की एनओसी जरूरी है।
विज्ञापन

बड़े मेलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस व अग्निशमन विभाग की ओर से दमकल की व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। इस बीच डीएम ने चंदौसी के गणेश मेले को लेकर भी जानकारी ली। संभल में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने को कहा। इस बीच डीएम ने विद्युत अधिकारियों से कहा कि विद्युत चेकिंग के दौरान विद्युत पुलिसकर्मी अपनी यूनिफॉर्म में रहें। किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न न किया जाए। इसके बाद डीएम ने गुंडा व आर्म्स एक्ट की जानकारी ली।एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि बहजोई, गुन्नौर व रजपुरा क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहीं रेत वाली बुग्गी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्त किया जाए। इसके बाद हुई दूसरी बैठक में डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी से विद्यालयों में नशा मुक्ति जन जागरुकता से जुड़े पोस्टर लगवाने को कहा। वहीं डीएम ने ऐसी दवाइयां जो मादक पदार्थों के तहत आती हैं, उनकी बिक्री की रोकथाम को लेकर विभाग की ओर से की गई प्रक्रिया की जानकारी ली। इस बीच एडीएम प्रदीप वर्मा समेत एएसपी श्रीश्चंद्र, डीआईओ बृजेश कुमार तथा सभी एसडीएम व सीओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed