{"_id":"631ce8a798b9925782253846","slug":"no-verification-of-the-list-of-kisan-samman-nidhi-in-32-villages-chandausi-news-mbd440678494","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 गांवों में किसान सम्मान निधि की सूची का सत्यापन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 गांवों में किसान सम्मान निधि की सूची का सत्यापन नहीं
विज्ञापन

एसडीएम ने समीक्षा मीटिंग में 22 लेखपालों का वेतन रोकने के दिए आदेश, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
चंदौसी (संभल)। तहसील में शनिवार को एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी ने किसान सम्मान निधि योजना की कार्यप्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में 32 गांवों में सत्यापन का कोई भी कार्य नहीं किया गया। प्रगति शून्य होने पर एडीएम ने 32 गांव में तैनात 22 लेखपालों व चार राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोकने और लेखपालों के विभागीय कार्यवाई के आदेश दिए हैं।
शासन ने किसान सम्मान निधि योजना की सूची का सत्यापन करने को आदेश जिला प्रशासन को दिए थे। जिला प्रशासन ने गांव स्तर पर सत्यापन की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी थी। शनिवार को एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी ने एसडीएम राजपाल सिंह के साथ चंदौसी तहसील में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा मीटिंग की। समीक्षा के दौरान पता चला है कि चंदौसी तहसील क्षेत्र के 32 गांव ऐसे हैं, जहां पर तैनात लेखपालों ने सूची सत्यापन का कार्य अभी शुरू नहीं किया। लेखपालों को सूची में ऐसे किसान चिह्नित करने थे, जो भूमिहीन है अथवा जिन किसानों की मौत हो चुकी है, उनकी सूची तैयार करनी थी। एडीएम ने लापरवाही पर नाराजगी जताई है। इस मामले में 32 में तैनात सभी 22 लेखपालों, राजस्व निरीक्षक पाठकपुर, राजस्व निरीक्षक बहजोई, राजस्व निरीक्षक कुढ़फतेहगढ़, राजस्व निरीक्षक बनियाखेड़ा का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मीटिंग में एडीएम ने राजस्व निरीक्षक को सत्यापन का कार्य जल्द पूरा कराने व कार्यप्रगति की रिपोर्ट रोजाना अवगत कराने के आदेेश दिए हैं। बैठक में जिला अधिकारी ओंकार सिंह, तहसीलदार मोनालिसा जौहरी, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।