फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: No relief to Sambhal MP Burq in electricity theft case, will have to deposit Rs 1.91 crore

UP:बिजली चोरी के मामले में संभल सांसद बर्क को राहत नहीं, कहा- एक पक्षीय कार्रवाई, जमा कराने होंगे 1.91 करोड़

Thu, 22 May 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 22 May 2025 01:20 AM IST
सार

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग ने 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और अब नोटिस भेजा जाएगा। 19 दिसंबर 2024 को सांसद के दीपा सराय स्थित आवास पर जांच में बिजली चोरी पाई गई थी। 

विज्ञापन
UP: No relief to Sambhal MP Burq in electricity theft case, will have to deposit Rs 1.91 crore
सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर

विस्तार

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग ने अंतिम रिपोर्ट तैयार कर दी है। सांसद को 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। समय पर भुगतान न करने की स्थिति में विभाग आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करेगा।

विज्ञापन


बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता( एसई) विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और अब नोटिस भेजा जाएगा। एससी ने बताया कि 19 दिसंबर को सांसद के दीपा सराय स्थित आवास पर जांच के दौरान बिजली की चोरी मिली थी।
विज्ञापन


मौके पर 16 किलोवाट से अधिक लोड की खपत पाई गई थी। मीटर की एमआरआई जांच में कई महीनों की खपत शून्य पाई गई, जिसके आधार पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। साथ ही बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना लगाए जाने के मामले में विभाग ने सांसद को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। इसकी तिथि भी कई बार बढ़ाई गई। बुधवार को इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। सांसद बर्क का कहना है कि उन्हें अपना पक्ष रखने ही नहीं दिया।

जो भी तिथि तय होती थी उस दिन एक्सईएन अपने कार्यालय में नहीं मिलते थे। अगली तिथि क्या तय की इसकी भी जानकारी उनके अधिवक्ता को नहीं दी जाती थी। पक्ष रखने का मौका दिए बिना ही विभाग ने अंतिम रिपोर्ट तैयार की है। यह गलत कार्रवाई है।

यह भी पढे़ं: यूपी के स्कूल में दरिंदगी: किशोरी संग पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया; मां के पूछने पर रो पड़ी वो

तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी, एफआईआर दर्ज
बहजोई में चेकिंग के दौरान मोहल्ला नारायन टोला व कुम्हारान के तीन घरों में अधिकारियों को बिजली चोरी के मामले मिले। वहीं, 11 घरों में अनियमितता बरतते हुए घरेलू कनेक्शन पर बिजली का व्यवसायिक उपयोग होता मिला। इस पर विद्युत अधिकारियों की ओर से तीन घरों में मिले बिजली चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एसडीओ विद्युत, अखिलेश कुमार ने बताया कि विद्युत टीम के साथ मोहल्ला नारायन टोला व कुम्हारान के करीब 50 घरों में बिजली चेकिंग की गई, तो तीन घरों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। इनमें दो घरों में मीटर को बाईपास करते हुए एयर कंडीशनर (एसी), एक घर में कूलर व पंखे आदि अन्य उपकरण चलाकर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया।

वहीं, 11 घरों में घरेलू कनेक्शन पर बिजली का व्यवसायिक उपयोग होता मिला। 10 उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर बाहर बदलवाकर घर से बाहर लगवाए गए। इसको लेकर बिजली चोरी के तीनों मामलों में पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक घर में मीटर संदिग्ध मिला। उन्होंने बताया कि अधिक लाइन लॉस वाले मोहल्लों में विद्युत चेकिंग की गई। बढ़ते लोड को ध्यान में रखते हुए नगर में विद्युत चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed