फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five teenagers harassment a teenage girl in a school in Moradabad

यूपी के स्कूल में दरिंदगी: किशोरी संग पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया; मां के पूछने पर रो पड़ी वो

Wed, 21 May 2025 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 May 2025 10:44 AM IST
सार

यूपी के मुरादाबाद से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्कूल में किशोरी के साथ पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। पड़ोसी महिला के यह वीडियो हाथ लग गया। तब मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Five teenagers harassment a teenage girl in a school in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित पब्लिक स्कूल में एक किशोरी को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर पांच किशोरों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन किशोरों ने अपनी दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर किशोरी की मां ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पांचों किशोरों को हिरासत में लेकर 12 दिन पहले हुई इस घटना का खुलासा किया है। सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 12 साल की बेटी आठवीं की छात्रा है। वह आठ मई की शाम चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय मोहल्ले के पांच किशोर उसके पास पहुंचे। 
विज्ञापन


पांचों ने किशोरी को बहला फुसलाकर दुकान से खाने पीने की चीज दिलाने का बहाना बनाया। विश्वास में आकर किशोरी पांचों के साथ चली गई। सभी नजदीक के एक पब्लिक स्कूल में ताला खोलकर अंदर घुस गए। स्कूल में किशोरों ने किशोरी को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला था। जिसे पीने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाते हुए किशोरों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच तीन किशोरों ने अपनी करतूत का वीडियो मोबाइल से बना लिया। कुछ देर बाद किशोरी को होश आया तो वह विरोध जताने लगी।

आरोप है कि किशोरों ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो उसके माता पिता को भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसके बाद सहमी हुई किशोरी अपने घर चली गई, लेकिन गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने उसके गुमसुम रहने का कारण पूछा तो डर से उसने परिजनों के समक्ष अपना मुंह नही खोला।

 

पड़ोसी महिला के हाथ लगा वीडियो
19 मई को पड़ोस में रहने वाली महिला के हाथ दरिंदगी का वीडियो लग गया। उसने पीड़िता की मां को वीडियो दिखाया तो वह हतप्रभ रह गई। उसने बेटी से इस बारे में पूछा तो वह फफक कर रोने लगी। बेटी से आप बीती सुनने के बाद मां ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने पांच किशोरों के खिलाफ गैंगरेप, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारियों हुए सक्रिय
स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी के माथे पर बल पड़ गए। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने तत्काल सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल दबिश देने के निर्देश दिए। पुलिस ने पांचों किशोरों को उनके घरों से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पांचों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपना जुर्म कबूल किया। 

 

पुलिस को बताया कि उन्होंने घटना की योजना पहले नहीं बनाई थी। पकड़े गए किशोरों में एक हाईस्कूल, दो कक्षा आठ और एक कक्षा सात के अलावा स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का पुत्र कक्षा दो तक पढ़ा है। किशोरों ने सबूत मिटाने के लिए दरिंदगी का वीडियो अपने मोबाइल से हटा दिया था।

 

प्रधानाचार्य के कक्ष में वारदात को दिया अंजाम
पकड़े गए आरोपियों में एक पब्लिक स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पुत्र भी शामिल है। पूछताछ के दौरान बताया कि पिता से चोरी छिपे स्कूल की चाबी घर से चुरा ली थी। साथियों के कहने पर उसने स्कूल खोल दिया। प्रधानाचार्य के कक्ष में उन्होंने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। 

 

इस बारे में थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बच्चों का मेडिकल कराया गया है। देर होने के कारण पांचों को अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया। बुधवार को पांचों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश पर पांचों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed