{"_id":"582b6a324f1c1b61368ff535","slug":"nhin-pahunchi-carensi-bankon-men-rhi-maramari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंची करेंसी, बैंकों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंची करेंसी, बैंकों में मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शहर की अधिकांश बैंकों में कैश नहीं होने के कारण नकदी नहीं दी गई। बैंकिंग के नाम पर केवल जमा करने का कार्य किया गया।
नगर की स्टेट बैंक मुख्य शाखा, स्टेट बैंक बनियाखेड़ा शाखा, स्टेट बैंक ब्रह्मबाजार शाखा में नोट बदले गए। पांच सौ, हजार के नोटों के बदले में नकदी दी गई। यूनियन बैंक व आईसीआईसीआई बैंक में नकदी का वितरण हुआ। शेष पंजाब नेशनल बैंक, प्रथमा बैंक गुमथल शाखा, प्रथमा बैंक मुख्य शाखा, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और पोस्टआफिस में केवल जमा करने का कार्य हुआ। नकदी की कमी का साफ नजारा दिखा। पांच सौ हजार रुपये के नोटों के चलन पर बंदी के बाद समस्या अभी बनी हुई है। बैंक प्रबंधन भारी भीड़ से परेशान नजर आ रहा है।
चंदौसी। स्टेट बैंक मुख्य शाखा में मंगलवार को बैंक ग्राहक के खाते में अंजान खाते से 46 करोड़ रुपये जमा किए जाने की अफवाह फैल गई। बैंक में लोग इस बावत पूछताछ करते नजर आए। बैंक प्रबंधन ने खबर को अफवाह करार दिया। उनका कहना था कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। बेवजह लोग अफरा तफरी का माहौल बना रहे हैं।
सिरसी की प्रथमा बैंक की शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे जींस कारीगर का बैग काट लिया। बैग में रखा 1.5 लाख कैश गायब कर लिया। घटना से कुछ देर के लिए बैंक में अफरातफरी के साथ हंगामे भरा माहौल बन गया। पीड़ित ने बैंक के शाखा प्रबंधक और सुरक्षाकर्मियों से गुस्सा व्यक्त किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के गांव बैटला निवासी साबिर दिल्ली में जींस कारीगर हैं। मंगलवार को साबिर सुबह 10 बजे से पहले ही सिरसी की प्रथमा बैंक में 1.5 लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक के बाहर लगी लाइन में लग गए। लाइन में लोग धक्का मुक्की कर रहे थे। उनके बैग में रुपये रखे थे। इसी दौरान साबिर का बैग काट लिया गया। बैग में रखे रुपये साफ कर दिए गए। जब साबिर ने बैंक के अंदर रुपये जमा करने के लिए बैग देखा तो उनके होश उड़ गए। साबिर ने बैंक में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगाने की सूचना सिरसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।