{"_id":"62d85c04de061d1f3f594cb8","slug":"new-circle-rate-will-be-applicable-in-the-district-proposal-for-evaluation-list-is-ready-chandausi-news-mbd435266328","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की फीस जमा करने आई छात्रा ने शिक्षिका को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की फीस जमा करने आई छात्रा ने शिक्षिका को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपनी बहन की फीस जमा करने पहुंची छात्रा ने शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिया। विद्यालय में हंगामा होता देख छात्रा चुपचाप निकल गई। शिक्षिका ने छात्रा के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा व उसके परिजनों को कोतवाली बुलाकर माफी मांगने पर समझौता कराने की बात कही है।
बुधवार की सुबह एक गर्ल्स कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा अपनी छोटी बहन की फीस जमा करने विद्यालय पहुंची। वहां शिक्षिका के साथ नोकझोंक के बाद छात्रा ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कॉलेज की शिक्षिकाओं में रोष व्यक्त हो गया तथा घटना से विद्यालय की प्रधानाचार्य को अवगत कराया गया।
विद्यालय में हंगामा होने की स्थिति में छात्रा चुपचाप निकल गई। इसके बाद विद्यालय की पीड़ित शिक्षिका प्रधानाचार्य व अन्य साथी शिक्षिकाओं के साथ कोतवाली पहुंच गई और आरोपी छात्रा के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। साथ ही छात्रा से अपनी जानमाल से खतरा बता सुरक्षा दिलाने की मांग की। पुलिस ने महिला सिपाही को भेेजकर छात्रा व उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंची छात्रा व उसके परिजनों ने शिक्षिका से माफी मांग ली। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि छात्रा व परिजनों ने शिक्षिका से माफी मांग ली है। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।