फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Navratri: Worshiping Maa Chadraghanta on the third day, devotees wished for happiness and prosperity

नवरात्र : तीसरे दिन मां चद्रघंटा की उपासना कर श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Worshiping Maa Chadraghanta on the third day, devotees wished for happiness and prosperity
संभल के हल्लू सराय स्थित चामुंडा देवी मंदिर में मां दुर्गा की आरती करते महंत व भक्त। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मंदिरों में भीड़ रही। इस दौरान तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। कतार में लग मां दुर्गा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए, इससे माहौल भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन

नगर के हल्लू सराय स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन श्री चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। यहां भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे, जहां कतार लगाकर मां का दर्शन पूजन किए। शाम को मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। श्रद्धालुुओं ने मां के जयकारे लगाए। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा घरों में महिलाओं ने माता के भजन कीर्तन का आयोजन किया। मां के तीसरे स्वरूप की मान्यता है, कि चंद्रघंटा के घंटे की ध्वनि से राक्षस, दैत्य, दानव आदि भय खाते हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप बेहद कल्याणकारी और शांति प्रदान करने वाला और भक्तों के दुखों को हरने वाला है। इस लिए इनके हाथों में तलवार, त्रिशूल, गदा और धनुष है। धर्म की रक्षा करने और संसार से अंधकार का नाश करने के लिए ही इनकी उत्पत्ति हुई। कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा की उपासना करने से साधक को आध्यात्मिक और आत्मिक शांति व शक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed