फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nakbajni in two houses in a single night in Oberi village

Sambhal News: ओबरी गांव में एक ही रात में दो घरों में नकबजनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nakbajni in two houses in a single night in Oberi village
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में मंगलवार की रात्रि चोरों ने दो अलग-अलग घरों में नकब लगा लिया और कपड़ों से भरे बैग और संदूक चोरी कर लिए। आहट होने पर टोका तो चोरों ने गृहस्वामी पर ईंट से प्रहार कर दिया। गनीमत रही कि हमलावर चोरों का निशाना चूक गया। वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी। पीडित ने चोरी की सूचना बुुधवार की सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में मंगलवार की रात्रि चोरों ने बाहरी छोर पर बने शकील पुत्र सिद्दीक के घर में नकब लगा लिया। उस कमरे में भूसा भरा निकला। तब चोरों ने मकान में दूसरा नकब लगाया और करीब बीस हजार रूपए के नए कपड़ों से भरे संदूक, सूटकेस और बैग चोरी कर लिए। आहट सुनकर जागे गृहस्वामी ने टोका तो चोरों ने उल्टे ईंट से वार कर दिया। जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया। इस दौरान गृह स्वामी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देखकर चोर बैग लेकर फरार हो गए। जबकि पुराने कपड़ों से भरे दो संदूक घर के पास ही छोड़ भागे।
विज्ञापन

चोरों ने पीडित के घर में करीब डेढ महीना पहले भी नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। नकबजनी की दूसरी घटना इसी गांव में मोहम्मद यामीन के घर में चोरों ने अंजाम दे डाली लेकिन चोरों ने जहां नकब लगाया वहां बैड रखा था। जिससे चोर अंदर दाखिल न हो सके और आखिरकार वहां से खाली हाथ लौट गए। चोरों ने इस घर में भी करीब एक माह पहले नकब लगाकर चोरी की कोशिश की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed